
आरा(भोजपुर)।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा 19 फरवरी दिन बुधवार को ‘भारतीय नागरिक एवं मध्यम वर्ग के सपनों की नई ऊँचाई’ विषय पर भारत सरकार के केन्द्रीय बजट 2025-26 पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन एक होटल के सभागार में आयोजित है।उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के पूर्व सांसद आर के सिंह होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार का केन्द्रीय बजट भारत के जनता और विशेष कर मध्यम वर्ग के लिए बहुत लाभकारी है, जिससे तीसरी अर्थव्यवस्था और विकसीत भारत बनने का राह प्रशस्त होगा। उसी विषय पर पार्टी देश में सभी जिलों में व्याख्यान कार्यक्रम हो रहा है।उसी कार्यक्रम के तहत भोजपुर जिला व्याख्यान कार्यक्रम म़े बतौर मुख्य वक्ता के रूप मे पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के पूर्व सांसद आर के सिंह शामिल होंगे।उक्त कार्यक्रम में जिले के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता शामिल होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी