
फुलवारी शरीफ, पटना।
परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन के तत्वावधान में आज फुलवारी शरीफ में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज को संगठित करना, उनकी दशा और दिशा पर विचार-विमर्श करना एवं सामाजिक उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाना था।
बैठक की अध्यक्षता पंडित कृष्ण पांडेय ने की, जबकि संचालन का दायित्व संगठन सचिव नागेंद्र पांडे ने निभाया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनीष मिश्रा एवं प्रदेश महासचिव पंडित आशुतोष ने अपने विचार रखे। उन्होंने समाज की मजबूती, राजनीतिक सहभागिता और संगठनात्मक विकास पर जोर दिया।
बैठक में कई प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें शामिल हैं:
ब्राह्मण समाज की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा।
बिहार में ब्राह्मण समाज की स्थिति और सुधार के उपाय।
समाज को राजनीति में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना।
सामाजिक विकास एवं उत्थान के लिए ठोस रणनीति बनाना।
बैठक में सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और समाज की उन्नति हेतु अपने विचार साझा किए। प्रमुख रूप से शामिल व्यक्तित्वों में राजेश पांडे, मुरली मनोहर मिश्र, चंदन मिश्र, रघुनाथ मिश्रा, मुरारी मिश्रा, राम जी मिश्रा, आनंद कुमार तिवारी, उमेश मिश्रा, रामेश्वर मिश्र, सुरेश पांडे, रामचंद्र मिश्र, प्रेमनाथ दुबे, पवन कुमार दुबे, जमुना मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, नंदकिशोर दुबे, चंदेश्वर पांडे, लक्ष्मण किशोर पांडे, राजेश कुमार मिश्रा, अमन कुमार, गुड्डू दुबे, चतुर्भुज पांडे, सिद्धनाथ तिवारी, मनोज कुमार, धनंजय मिश्रा, पंडित आशुतोष पांडे, नागमणि पांडेय, बृजेश त्रिवेदी, रासबिहारी पांडे सहित अन्य सैकड़ों विप्र बंधु शामिल रहे।
बैठक के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनीष मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन ब्राह्मण समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनकी एकता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी उपस्थित विप्रजनों का आभार प्रकट किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन, बिहार
संपर्क सूत्र: 09973044745
ब्यूरो रिपोर्ट