पटना।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संतोष कुमार सुमन ने की। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं टेकारी विधायक डॉ. अनिल कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी, सभी जिलों के अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 28 फरवरी को गांधी मैदान, पटना में आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारियों की समीक्षा और रणनीति बनाना था। बैठक में पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

संतोष कुमार सुमन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा,
“28 फरवरी की रैली सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी एकजुटता, संगठनात्मक ताकत और जनता के बीच हमारी स्वीकार्यता का परिचायक होगी। हर कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि गांधी मैदान खचाखच भरा हो।”

बैठक के दौरान पार्टी की आंतरिक एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी गहन चर्चा हुई। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए और पार्टी की विचारधारा को मजबूत बनाना चाहिए।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी, सभी जिलों के अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, और ने कहा, “हमें अपने-अपने क्षेत्रों में मेहनत से काम करना है। यह रैली हमारी ताकत का प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को और मजबूत करने का अवसर भी है।”

बैठक में सभी जिलाध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत यादव