आरा (भोजपुर)।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम आयोजित हुआ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम का आयोजन सुनीता कुमारी बालविकास परियोजना पदाधिकारी आरा ग्रामीण ने आंगनबाड़ी केंद्र संदिया पूर्वी कोड 92 तथा सारंगपुर पूर्वी कोड 102 पर किया गया। सुनीता तिवारी ने बता कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर दो साल से ढाई साल उम्र की बालिकाओं के वजन,लंबाई और सम्पूर्ण टीकाकरण की जांच की जाती है।केंद्र के लाभार्थियों के बीच प्रथम द्वितीय एवम तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुनीता तिवारी के साथ महिला सुपरवाइजर प्रियंका कुमारी, शिखा सोनल, एएनएम अर्पणा कुमारी, सेविका मंजू देवी, सेविका ममता कुमारी, पूनम देवी आदि महिला उपस्थित थी।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी