पटना।

भारतीय लोक चेतना पार्टी के तत्वाधान में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती के शुभ अवसर पर मिलर हाइ स्कूल पटना के मैदान में भूमि सर्वे सुधारो भ्रष्टाचार मिटाओ महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार भर से कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत महासम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दांगी सुभाष कुमार ने जगदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में 88.7 प्रतिशत जनसंख्या गांव में रहती है तथा 60 प्रतिशत परिवार भूमिहीन है।

बिहार के सभी जिलों के राजस्व गांव, अंचल, अनुमंडल तथा जिलों में राजस्व कर्मचारी तथा पदाधिकारी कार्यरत रहने के बाद भी आजादी 78 वर्षों में भी सरकार ना तो रजिस्ट्री केवाला का दाखिल खारिज कर सकी है, ना ही जमीन के सबूत को अपडेट करा सकी है। जिस कारण 70 प्रतिशत विवाद एवं हत्या जमीन के कारण हो रही है। पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त सर्वे से 70 प्रतिशत अपराध एवं हत्या को रोका जा सकता है।
महा सम्मेलन के माध्यम से दांगी सुभाष कुमार ने बिहार सरकार से मांग किया कि भूमि सर्वे में हो रही लूटशाही एवं भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए। 1947 के पहले एवं बाद में सरकारी जमीन पर निवास कर रहे परिवार के मुखिया के नाम पर उस भूखंड का खतियान बनाकर उसे उसका मालिकाना हक दिया जाए। गैर मजरूआ आम या खास जमीन का बंदोबस्त या रजिस्ट्री करा लेने वाले रैयतों के नाम उस जमीन का खतियान बनाकर उसका मालिकाना हक दिया जाए। न्यायालय में चल रहे या लंबित जमीन संबंधी मुकदमा, सिविल सूट या अन्य विवादित मामले को अंचल स्तरीय कैंप लगाकर विशेष अभियान के तहत निपटारा करने के बाद ही भूमि सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जाए। प्रत्येक राजस्व ग्राम पंचायत के सरपंच, हल्का कर्मचारी, न्याय मित्र सर्वे कर्मचारी, पदाधिकारी की उपस्थिति में रैयतों के भूमि संबंधित दस्तावेज का दाखिल खारिज भूमि विवाद एवं सबूतों की समस्याओं का विधि पूर्ण समाधान करने के बाद ही जमीन की मापी नक्शा बनाने या अन्य सर्वे संबंधित कार्य को आरंभ किया जाए। भूमि सर्वे कर्मचारी पदाधिकारी को उनके द्वारा सर्वे कार्य में होने वाले त्रुटि के प्रति जवाबदेह बनाने का कानून बनाया जाए ताकि रैयतों को सर्वे की समाप्ति के बाद न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। माननीय उच्चतम न्यायालय के निवेदन है कि भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ता एवं नैहर ससुराल के बीच संभावित जमीन हिस्सा विवाद का विधिसम्मत व्यावहारिक समाधान निकाला जाए।

जगदेव जयंती के मौके पर भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दांगी सुभाष कुमार एवं  कार्यकर्ताओं ने जगदेव जी को भारत रत्न देने की मांग राज्य एवं केंद्र सरकार से की। साथ ही सुभाष कुमार ने सम्राट अशोक की जयंती 5 अप्रैल को अपने-अपने आवास पर मनाने की अपील की।

महासम्मेलन में शहीद जगदेव प्रसाद जी की जीवन आधारित फिल्म ” द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव ” का लोकार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ कीर्तन प्रसाद सिंह कुशवाहा ने कहा कि  यह फिल्म वंचितों को चेतना जगाने का कार्य करेगी ।

महासम्मेलन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कीर्तन प्रसाद सिंह कुशवाहा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, महासचिव अमरेंद्र कुमार दांगी, सतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, अशोक कुमार पासवान, सुरजीत कुशवाहा, विनेश कुमार दांगी उर्फ़ गुरुलाल दांगी, ध्रुव कुमार दांगी, अधिवक्ता कुमारी प्रतिभा, कुमारी शशिकला, रामकुमार कुशवाहा दीपक कुमार, अधिवक्ता अमरजीत कुमार आदि ने संबोधित किया।

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत यादव