
बड़हरा (भोजपुर)।
बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की एक कंबल एक मुस्कान अभियान के तहत चर्चित एवं विकास की धारा बहाने की तमन्ना लिए समाज सेविका सोनाली सिंह की अलग पहचान बन गई है। सोनाली सिंह द्वारा हाड़ कंपा देनेवाली ठंड के दिनों में हर घर के महिला पुरुषों के बीच जाकर कंबल वितरण कर जरूरतमंदों की सेवा का बीड़ा उठानी शुरू की जो निरंतर जारी है। इसी दौर के क्रम में गुरुवार को बड़हरा विधान सभा की समाज सेविका सोनाली सिंह के द्वारा बड़हरा पंचायत के रामपुर गांव में काली स्थान के पास में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया है। समाजसेविका के द्वारा एक कंबल एक मुस्कान शीतलहरी में करे जीना आसान। अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हम जिस समाज में रहते हैं। हमें एक दूसरे का पूरक बनना चाहिए। कम्बल वितरण करना कोई बड़ा कार्य नहीं है ।यह केवल लोगों की सोच बदलने का सार्थक प्रयास है। बहुत ऐसे समाज में लोग हैं जो वादा करके मुकर जाते हैं। मैं बड़हरा विधानसभा की बेटी हूं और आपके बीच आकर आपके साथ आपके दुख एवं सुख दोनों में सदैव खड़ी रहूंगी। उन्होंने आगे कहा कि आप लोग अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजें। शिक्षा पर ध्यान दें।शिक्षा एक ऐसी अमूल्य संपत्ति है जो पूरे पीढ़ी को बदल सकती है। शिक्षा प्राप्त कर आप अपनी आर्थिक स्थिति को बदलने में सक्षम हो सकते हैं। साथ हीं आपको आगे आकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को जागरूक करना हमारा कर्तव्य एवं दायित्व है।

वही समाजसेवी ने मथुरापुर पंचायत कंबल वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की समस्या को दूर करने की सतत प्रयत्न करूंगी और मैं कोशिश करुंगी कि किसी भी असहाय एवं लाचार व्यक्ति को समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस कार्यक्रम मे बड़हरा पंचायत के रामपुर गांव के मुखिया अन्नपूर्णा देवी प्रतिनिधि मनोज सिंह, वार्ड सदस्य वार्ड संख्या 4 मुकेश कुमार वार्ड 4 गोरख कुमार वार्ड संख्या 3 मनोज कुमार उपाध्याय ,विराट सिंह मथुरा पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश राम पैक्स अध्यक्ष श्रवण कुमार और बृजमोहन पासवान सुनील कुमार पांडेय वार्ड संख्या 10, रविंद्र प्रसाद वार्ड सदस्य 11 एवं सोनाली सिंह टीम सहित पंचायत के सभी लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
रिपोर्ट: देवाशीष
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी