
आरा (भोजपुर)।
भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सह वरीय पत्रकार डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’ ने बुधवार को सपरिवार माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर के पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा करवाया। इस दौरान उन्हें माता की चुनरी प्रदान किया गया। तत्पश्चात मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट आरा के सचिव अरविन्द कुमार पाण्डेय, संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार, रुपेश कुमार, रितेश चौरसिया द्वारा उन्हें माता की तस्वीर देकर सम्मानित किया। बता दें कि 25 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार द्वारा डॉ.भीम सिंह ‘भवेश’ को पद्म श्री (देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान) अलंकृत करने की घोषणा की गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी