आरा (भोजपुर)।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के दरबार में जाकर मत्था टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी संजय मिश्र एवं उनकी टीम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को पूजन करवाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं आरा सदर विधायक को माता की चुनरी एवं तस्वीर प्रदान की गई। तत्पश्चात वे मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के कार्यालय में पहुंचे। ट्रस्ट के सचिव अरविंद कुमार पांडेय, सुरेश प्रसाद, नवीन सिंह, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार एवं पुजारी संजय मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से उन्हें मां आरण्य देवी की तस्वीर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर के पौराणिक इतिहास, किदवंती के बारे में जाना। उन्होंने मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य को लेकर भी जानकारी प्राप्त की।  प्रदेश अध्यक्ष ने माता मंदिर निर्माण में 5 लाख रुपये सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक कन्हैया सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट:अनिल कुमार त्रिपाठी