आरा (भोजपुर)।
जदयू के पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि वरीय पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ.भीम सिंह ‘भवेश’ को पद्मश्री पुरस्कार मिलने से शाहाबाद ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का मान- सम्मान बड़ा है। किसी सामान्य व्यक्ति द्वारा किया जाने वाला असामान्य कार्य में परेशानियां जरुर आती हैं। संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन धैर्य के साथ किए गए प्रयास का प्रतिफल अच्छा होता है उन्होंने कहा कि डॉ. भवेश के प्रति मेरी शुभकामनाएं हैं। वे निरंतर इस कार्य में आगे बढ़े। वही पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ. भवेश के कई कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिला। उनके द्वारा आयोजित कालाजार जांच शिविर में कई बार शामिल हुआ। उनके सतत प्रयास और लगन के कारण आज उन्हें यह सम्मान मिला है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूॅ। पद्मश्री  पुरस्कार से सम्मानित होने पर मातृ छाया सेवा संस्थान,आरा की ओर से बधाई दिया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी