
संगठन का निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे बूथ के असली योद्धा: डॉ. दिलीप जायसवाल
आरा (भोजपुर)।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के दूसरे चरण की शुरुआत में सोमवार को आरा के ऐतिहासिक रमना मैदान स्थित वीर कुँवर सिंह स्टेडियम में इकट्ठा हुए। सभी ने एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एक स्वर में एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधान सभा चुनाव में न केवल हम जीतेंगे बल्कि विरोधियों को सीट के लाले पड़ जाएंगे।

आरा के रमना मैदान स्टेडियम में आयोजित विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल,जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,
विधान पार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
विधानपार्षद जीवन कुमार पूर्व विधायक शिवेश राम,मुन्नी देवी, प्रभुनाथ राम ने संयुक्त रूप से किया। इस सम्मेलन में विभिन्न प्रखंडों से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में खड़े होकर एकजुट रहने का संकल्प लेते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर हुंकार भरी। इस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साहित कार्यकर्ता जोश के साथ शामिल हुए। इस सम्मेलन में कई सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद का ऐसा संस्कार रहा है कि एक अपराधी को समाप्त करने मे सैकड़ो अपराधी पैदा हो जाते है।आखिर कितने अपराधियों का सफाया किया जाएँ।

उन्होनें कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। कहा कि एनडीए को मजबूत करने के लिए अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए की सरकार के पहले के राजकाज को प्रदेश की जनता अभी भी नहीं भूली है।लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार ही नहीं देश की जनता का विश्वास एनडीए सरकार के प्रति बढ़ा है। एनडीए जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का दूसरा चरण की शुरुआत आरा से हुआ।पहले चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन मे अधिक ठ़ड होने पर भी कार्यकताओं का हुजुम जिस प्रकार चट्टानी एकता के साथ जुटे,उससे प्रतित होता है कि विरोधियों का जमीन खिसक गया।हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है।इधर, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एनडीए की सरकार है तो हर कार्य मुमकिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार में बिहार अपनी गौरवशाली इतिहास को दोहराने विधान। पार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी और बिहार मे नीतीश कुमार का डबल इंजन का सरकार कमाल कर रहा है और हम अपने लक्ष्य से आगे जाएँगे।वहीं विधानपार्षद जीवन कुमार ने कहा कि शाहाबाद के सभी सातो सीट पर जीतने का संकल्प को दोहराया। संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को सभी पांचो दलो के जिलाध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया।

कार्यक्रम मे लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा,हम जिलाध्यक्ष मुन्ना पांडेय सहित आरा मेयर इंदु देवी,भाजपाकार्यक्रम प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु,जदयू कार्यक्रम प्रभारी चंदन कुमार सिंह,रालोमो कार्यक्रम प्रभारी सुभाष चंद्रवंशी, लोजपा कार्यक्रम प्रभारी सुरेन्द्र विवेक, तरारी विधायक विशाल प्रशांत, पूर्व सांसद मीना सिंह संजय कुशवाहा,मिथलेश कुशवाहा ,मनोज उपाध्याय, डाँ कन्हैया सिंह, राजकिशोर दांगी, ई.धीरेन्द्र सिंह,जय प्रकाश चौधरी, रामाकांत ठाकुर,शंभु सोनी,प्रिंस सिंह बजरंगी, संजय कुमार सिंह,संतोष चंद्रवंशी, अभय विश्वास भट्ट,गिरधारी सिंह,जागा कुशवाहा, सुनील पाठक,संजय मेहता, रामदिनेश यादव, उधारी बाबा, राजकुमार कुशवाहा, पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, कौशल यादव,आलोक अंजन,ममता सिंह,विभु जैन,निशांत सिंह सेंगर,रामेश्वर रजक,सुरेन्द्र रजवार, सीडी शर्मा, हरेन्द्र पांडेय,भुवर ओझा, कामेश्वर सिंह आदि पदाधिकारी और हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए।
ब्यूरो रिपोर्ट:अनिल कुमार त्रिपाठी