आरा (भोजपुर)।

आरा में वीर कुंवर सिंह की धरती पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने कई अहम घोषणाएं कीं। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने “माई-बहिन योजना” का ऐलान किया, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवारों के सुख-समृद्धि के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना को आधुनिक बिहार के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। तेजस्वी यादव के इस ऐलान से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। भोजपुर में उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ संवाद बैठक भी आयोजित की गई।

रिपोर्ट अनील त्रिपाठी