आरा (भोजपुर)।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया रमना मैदान का निरीक्षण।
आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने रमना मैदान,आरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड मैदान, मंच, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ बैरिकेडिंग और मंच निर्माण के कार्यों को भी बेहतर तरीके से संपन्न करने पर बल दिया।इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता भोजपुर, नगर आयुक्त,आरा नगर निगम, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल आरा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट:अनिल कुमार त्रिपाठी