
बिक्रम।
बिक्रम नगर के खोरैठा में किसानों के बीच हड़कंप मच गया है जब उन्होंने अपने खेतों में चूने से घेरा और ब्लू एवं लाल रंग के कपड़े से बंधे बाँस के फठ्ठी देखे। इन फठ्ठियों पर SL और RL नंबर अंकित हैं, जो किसानों के लिए एक रहस्य बना हुआ है।
किसान योगेश तिवारी, तेज नारायण शर्मा, लाल मोहन तिवारी, और रविन्द्र सिंह ने बताया कि खोरैठा नवोदय विद्यालय के पीछे लगभग 100 फिट चौड़े भूखंड पर यह देखा गया है। जब तेज नारायण शर्मा ने बिक्रम अंचलाधिकारी से जानकारी लेने की कोशिश की, तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जाहिर की।
इसी तरह के फठ्ठी शाहजहांपुर और दतियाना गाँवों के खेतों में भी दिखाई दिए हैं। किसानों को बगैर सूचना दिए उनके खेतों पर यह दिखना उनके बीच कौतूहल और हड़कंप का कारण बन गया है।
अब प्रशासन पर दबाव है कि वह इस मामले में जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करे। अगर सरकारी स्तर पर ऐसी गतिविधियाँ चुपके से की जाती रहीं, तो इससे सम्बंधित कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों के सवाल हैं कि क्या यह कोई सरकारी परियोजना है? क्या इसके लिए उन्हें पहले से सूचना दी गई थी? और क्या यह उनके खेतों के लिए कोई खतरा है?
इन सवालों के जवाब के लिए किसान अब प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में स्पष्टता आएगी और किसानों के सवालों का जवाब मिलेगा।
रिपोर्ट शशांक मिश्रा