
आरा (भोजपुर)।
जिले में अत्याधिक ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। तनय सुल्तानिया, जिला दंडाधिकारी, भोजपुर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत भोजपुर जिलान्तर्गत सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-08 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 15.01.2025 से 18.01.2025 तक प्रतिबंध लगाया है। वर्ग-08 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वा० 9:30 बजे से अप० 3:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा ।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी