
बड़हरा(भोजपुर)।
प्रखंड क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव में पूर्व प्रधानाध्यापक तथा शिक्षाविद राम ईशवर राय की 5 वीं पूण्य तिथि आयोजित की गई। इस अवसर पर मनेर विधायक सह सभापति लोक लेखा समिति बिहार विधान सभा भाई बीरेंद्र के द्वारा पूर्व प्रधानाध्यापक की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। अपने वक्तव्य में विधायक ने कहा कि राम ईश्वर बाबु एक शिक्षक के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक उत्थान के अग्रणी वाहक भी थे। वे अपने सेवाकाल में दबे-कुचले, पिछड़े व अभि वंचित समाज को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनवरत प्रयास करते रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण चेतना समिति आरा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव व मंच संचालन शिक्षक गोरेलाल यादव एवं निर्मल यादव ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, भोजपुर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा आरती देवी, बिहार पंचायत प्रकोष्ठ के महासचिव सीपी चक्रवर्ती, यादव महासभा भोजपुर के जिलाध्यक्ष रामसकल सिंह भोजपुरिया,
कुलहड़िया पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेन्द्र यादव, सांस्कृतिक लोकस्वर पत्रिका के प्रधान संपादक राजाराम सिंह ‘प्रियदर्शी’ के द्वारा भी राम ईश्वर बाबु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।समारोह में उपस्थित हिन्दी व भोजपुरी के मूर्धन्य कवि सुरेन्द्र शर्मा ‘विशाल’, सहज रचनाकार संघ के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, राम तपस्या राय, पूर्व मुखिया विजय यादव, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट भोजपुर के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन, शाहाबाद दूग्ध उत्पादन समिति भोजपुर के पूर्व अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने भी पूर्व प्रधानाध्यापक राम ईश्वर राय को शिक्षा का संवाहक बताया। मौके पर रमेश कुमार यादव, नीरज कुमार, अजय सिंह, दया शंकर यादव सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन राम ईश्वर राय के सुपुत्र प्रो0 ब्रजेश कुमार राय और बहु पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रो0 सियामति राय के द्वारा किया गया।
रिपोर्ट:अनिल सिंह
ब्यूरो रिपोर्ट:अनिल कुमार त्रिपाठी