आरा(भोजपुर)।

भोजपुर में बालू माफियाओं की अब खैर नहीं। इन बालू माफियाओं की हेकड़ी निकालने के लिए एसपी राज ने कड़ा कदम उठाया है। एसपी राज के आदेश पर अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार छापामारी की जा रही है।इस कड़ी में पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध व ओवरलोडेड बालू लदे 11 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इसे लेकर आरा टाउन एवं सहार थाना में अलग-अलग कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


इससे पूर्व संदेश, चांदी व कोईलवर इलाके में भी अवैध बालू व वाहनों को जब्त किया गया था। इधर,एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस और खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अभियान के दौरान टाउन थाना क्षेत्र से 7 और सहार थाना क्षेत्र से 4 अवैध खनन में संलिप्त ओवरलोडेड ट्रैक्टरों जब्त किया गया।एसपी के अनुसार अवैध खनन और परिवहन के रोकथाम के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अवैध बालू खनन व परिवहन करने वाले तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

न्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी