आरा (भोजपुर)।
सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की जयंती ऐपवा आरा नगर कमेटी की ओर से क्रांति पार्क पूर्वी नवादा, बहिरो,शीतल टोला,एवं धरहरा में मनाई गई।तस्वीर पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने आज से 175 साल पहले बालिका शिक्षा के लिए जो काम किया वह आज भी अनुकरणीय है।सावित्रीबाई फुले ने बालिका शिक्षा के लिए फातिमा शेख के घर में पहला कन्या स्कूल खोला। फुले दंपती ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने उस्मान शेख और उनकी बहन फातिमा शेख के साथ मिलकर स्कूल चलाया । हिंदू-मुस्लिम एकता के दम पर उन्होंने समाज में फैली रुढ़ियों पर जिस प्रकार से गहरी चोट की।वह आज के वैमनस्य फैलाने वाले दौर में प्रेरणादायक है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभा मंडल ने कहा कि शिक्षा के बाजारीकरण और निजीकरण की पहली मार महिलाओं और वंचित तबकों पर ही पड़ रही है। सावित्री बाई फुले को याद करते हुए हमें सबके लिए समान और मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करने के संघर्ष को तेज करना होगा।इस कार्यक्रम में नगर कमेटी सदस्य कलावती देवी,पुष्पा देवी, ज्ञांती देवी,गायत्री देवी, लखमुनिया देवी, सरिता देवी,कांति देवी कई शामिल थी।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी