आरा (भोजपुर)।

भारतीय रेल मे यूनियन के मान्यता के लिए हुए दो दिवसीय चुनाव आज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। आरा में हुए चुनाव मे कुल 763   मे कल पहले दिन के मतदान मे 421 और आज शाम 5 बजे तक लगभग 200 रेलकर्मी ने भाग लिया।इस चुनाव मे छ: (06) पार्टी ने भाग लिया। इसके पूर्व 2007 और 2013 के चुनाव में एक मात्र ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन को मान्यता मिली थी। यूनियन के प्रचार मे यूनियन के   कार्यकर्ता अपने अपने कैंप बनाकर प्रचार करते दिखे।यह चुनाव देशभर मे एकसाथ 04,05 एवं 06 दिसंबर हो रहा है। जिसमे ट्रेन के ड्राईवर के लिए 06 दिसम्बर निर्धारित है।आरा स्टेशन पर सभी दलों ने अपना अपना प्रतिनिधियों के साथ तैनात दिखे।ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार पांडेय,शाखामंत्री नीरज कुमार सिंह, आर के सिंह, बिंध्याचल् शर्मा,अशोक कुमार,
राजेश कुमार सिंह, एस बी राय, प्रवीण कुमार, संजय दुबे, बिभोर उपाध्याय, बिरेंद्र यादव ,समसाम अख्तर के साथ कई साथी उपस्थित थे। इस मौके पर मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि इस बार पुन: तीसरी बार सिंगल यूनियन के रूप में ईसीआरकेयू जीतेगा। वहीं  रेल कर्मचारियों के बीच OPS की जगह  UPS को लेकर कर्मचारियों में काफी रोष है। समस्त रेल कर्मचारी ECRKU के पैरेंट संगठन AIRF के प्रति नाराजगी साफ प्रतित हो रहा हैझाझा,,किउल,मोकामा,पटना,,दानापुर,आरा,बक्सर, जहानाबाद,और दिलदारनगर में भारी मतदान ४ एवं ५ दिसंबर को हुआ।ECR MC, EC RKU,ECREU,PMRKS के बीच मुकाबला हो रहा है।मुख्य मुकाबला ECRKU औरECRMC के बीच है।अधिकांश जगह ECRMC के चुनाव चिन्ह आम छाप पर ज्यादा मतदाता परिवर्तन के संकल्प के साथ मतदान कर रहे हैं।ECREU के बरगद छाप पर भी जमकर मतदान हुए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी