
उदवंतनगर (भोजपुर)।
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पैक्सों के चुनाव परिणाम में निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों का दबदबा बरकरार रहा। खबर लिखे जाने तक असनी, उदवंंतनगर, एकौना, कारीसाथ, कसाप,एड़ौरा, बकरी कारीसाथ पैक्स का चुनाव परिणाम आ चुका है।एड़ौरा पैक्स में निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज किए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य शुरू हुआ। उदवंतनगर में कुल दोपहर बारह बजे से रिजल्ट आना शुरू हुआ।असनी पैक्स अध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र कुमार सिंह का पहला रिजल्ट घोषित किया गया। धीरेन्द्र कुमार सिंह को 607 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार सिंह को 460 मत मिले। उदवंतनगर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह दुबारा जीत कर आए।

राजू सिंह को 664 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी चिंटू सिंह को 622 मतों से संतोष करना पड़ा।दो बार से एकौना पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध रहे करूण कुमार सिंह तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए। करूण कुमार सिंह को 502 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी मणिराज सिंह को 349 मत मिले। करूण कुमार सिंह ने 153 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया। कारीसाथ पैक्स की विरासत निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष धर्मशीला देवी के संजीव कुमार सिंह ने संभाली। संजीव कुमार सिंह उर्फ मियां सिंह ने 699 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। संजीव कुमार सिंह को 857 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रंजना सिंह को 158 मत मिले। कसाप पंचायत में कांटे की टक्कर में निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी श्लोक विक्रम सिंह को 50 मतों से हराया। पंकज कुमार सिंह को 711 मत मिले जबकि श्लोक विक्रम सिंह को 670 मत मिला।एड़ौरा पैक्स में लगातार चौथी बार परमानंद सिंह ने जीता दर्ज किया। परमानंद सिंह को 1104 मत प्राप्त हुआ वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी उदय प्रताप सिंह को 766 मिले। परमानंद सिंह ने 462 वोट से बड़ी जीत दर्ज किया। सीमा देवी बकरी पंचायत में जीत दर्ज कर पति के विरासत को बचा पाई। सीमा देवी को 487 मत मिले वहीं विनय कुमार यादव को 373 मत मिला। मसाढ़ पंचायत का मतगणना जारी रहने के कारण परिणाम आना बाकी है।
रिपोर्ट: विजय कुमार ओझा
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी