आरा/भोजपुर।

भोजपुर में बहन की डोली उठने के पहले भाई का अर्थी उठ गया। घटना भोजपुर जिलांतर्गत कारनामेपुर बस स्टैंड के समीप की है। जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद युवक को इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में लाने के दौरान ही युवक की मौत हो गई।मृतक ईश्वरपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र राज सिंह(19) है। जो इंटर का छात्र था। शनिवार की रात में मृतक की बहन की शादी है।गांव के लोग एवं रिश्तेदार  बाराती के स्वागत के लिए तैयार थे। मृतक अपने चाचा के साथ बहन के विवाह स्थल बिहिया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अपराधियों ने बाइक रोक कर युवक को एक गोली मार दी। घटना को चार लड़को ने मिलकर अंजाम दिया है। जिसमें से एक मृतक का साथी साकेत भी  है।युवक के साथ जा रहे चाचा  ने बताया कि राज की बहन किमी सिंह की शनिवार (16 नवंबर) को शादी है । शादी ईश्वरपुरा गांव के बजाय बिहिया लॉज से हो रही थी। बहन समेत पूरे परिवार को स्कार्पियो में बैठाकर लॉज के लिए भेज दिया गया था। बारात भी आ गई थी। चाचा राज के साथ बाइक से विवाह स्थल पर जा रहे थे। चाचा नरेंद्र सिंह ने कहा कि राज बाइक चला रहा था। और पीछे बैठे थे। उसी दौरान बस स्टैंड के समीप पहले से चार की संख्या में घात  लगाए अपराधी बैठे हुए थे। राज की बाइक को नजदीक आता देख अपराधियों ने बाइक रुकवाकर एक गोली मारकर फरार हो गए। घटना में एक  युवक की पहचान साकेत नामक  युवक के रूप में हुई थी। बाकी तीन लोग अज्ञात हैं। बताया कि साकेत  और राज के बीच स्कूली शिक्षा के दौरान  से ही  चल रहा है। हालांकि  विवाद किस बात को लेकर है इसकी जानकारी किसी को  नहीं है।घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई है। बहन की बारात विक्रमगंज अनुमंडल के धारुकपुर गांव के रहने वाले प्रकाश सिंह से हो रही है। पूरा परिवार बारात का स्वागत कर रहा था। अपनी बहन को सजवाने के बाद अपने गांव से स्कार्पियो में बहन को बिहिया लॉज के लिए भेज कर राज बाइक से लॉज के लिए जा रहा था।उसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी