तेजस्वी यादव कम उम्र में पूरे देश में इतिहास रच रहे हैं: कुणाल

जगदीशपुर (भोजपुर)।
कोडरमा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का राजद नेता किशोर कुणाल ने 35 वां जन्मदिन में शामिल हुए। इस अवसर पर जगदीशपुर विधायक रामविशुन सिंह लोहिया के पुत्र किशोर कुणाल ने कहा कि हम लोग उनको शुभकामना देते हैं। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें,सुखी रहें और जिस बिहार के विकास लगातार काम करते रहे हैं। उन्होंने इतिहास रचने काम किया है। कहा कि 1 लाख 20 हजार शिक्षक बहाली कर पूरे देश में इतिहास रचे हैं। 17 माह और 17 साल के बराबर बिहार में विकास किया।इस तरह लगातार इतिहास रचते रहें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इतने कम समय में बड़े-बड़े काम कर रहे हैं, हम लोगों की शुभकामनाएं को लगातार गरीबों की आवाज बनकर उभरते रहे।आगे बोले कि जिस तरह से इतने कम उम्र में बड़े-बड़े काम कर रहे हैं, इससे प्रतीत होता है कि आने वाला समय में तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार एक विकसित राज्य के रूप में जाना जाएगा। विकास के नए-नए इतिहास रचे जाएंगे नौकरी का क्षेत्र हो सड़क का क्षेत्र हो बिजली का क्षेत्र हो सभी क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है बिहार में बड़े-बड़े काम हो रहे हैं इसी के चलते विरोधी सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं।इस अवसर पर पूरे देश में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता ने केक काटे एवं मिठाइयां बांटी।

रिपोर्ट: केमिकल अली
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी