
धमदाहा/पुर्णिया।
धमदाहा प्रखंड कृषि फार्म में बीजगुणन प्रक्षेत्र धमदाहा में धान फसल कटाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फसल कटाई कार्यक्रम का आयोजन पुर्णिया प्रक्षेत्र पुर्णिया के उपनिदेशक संजय कुमार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुशांत सौरभ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार झा,एवं कृषि नोडल समन्वयक राजीव कुमार, समरजीत कुमार के संयुक्त में फसल कटाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खेत की चौहद्दी क्षेत्र का मापी कर एक किनारे से 10× 5 की लंबाई चौड़ाई में धान का फसल की कटाई किया गया। कटाई उपरांत तैयार कर उपज की मापी किया गया जिसमें 22 किलो 500 ग्राम वजन हुआ।

कृषि उप-निविदेशक अभियंत्रण संजय कुमार ने बताया कि फसल का कटाई संतोषजनक रहा गुणवत्तापूर्ण बीज की उत्पादन होने से किसान बीच उत्पादन की ओर अग्रसर होंगे। इससे किसानों को लाभान्विंत हो सकते हैं। फसल रोग मुक्त एवं जैविक खाद्य का उपयोग किया गया। सिंचाई का उचित प्रबंधन किया गया था। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुशांत कुमार सौरभ एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार झा ने बताया कि धान में हल्दिया रोग का प्रकोप देखा गया था। हल्दिया रोग से प्रभावित फसलों में दाने का आकार छोटा और गुणवत्ता खराब हो जाती है।हल्दिया रोग को नियंत्रित करने के लिए प्रोपिकोनाजोल 25% का 500 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर का उपयोग किया गया है। फसल गुणवत्तापूर्ण उत्पादन क्षमता अनुकूल रहा जिसके कारण एक हेक्टेयर में 22 क्विंटल 500 ग्राम उत्पादन की है बीजगुणान क्षेत्र का धेराबंदी नहीं होने से जानवरों से फसल का नुकसान होता है भविष्य में घेराबन्दी होने से फसल का नुकसान नहीं होगा। भरपूर मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन हो सकता है। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुशांत कुमार सौरभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार झा नोडल कृषि समन्वयक राजीव रंजन एवं समरजीत कुमार कृषि सलाहकार विजय गुप्ता नौशाद आलम भुवन कुमार मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार