नवादा।

जिले के हिसुआ पांचू नाला खनखनापुर स्थित नवयुवक सेवा समिति द्वारा धूमधाम से लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया। यहां लक्ष्मी पुजनोत्सव छठ पर्व के बाद संपन्न होता है। जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। शनिवार को पूजा समिति द्वारा कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया ,जिसमें कुमारी कन्याओं समेत आसपास की महिला  एवं पुरुष शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष व हिसुआ नगर परिषद उपाध्यक्ष टिंकू चौधरी ने कहा यह पूजा समिति हर वर्ष पूरे श्रद्धा के साथ यहां पूजा -अर्चना होता है। आसपास के लोग एवं महिलाओं को यहां काफी आस्था है। यहीं कारण है कि दीपावली के दिन पूजन शुरू होता है और छठ व्रत की समाप्ति तक मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित रहता है। लक्ष्मी पूजा के दिन से छठ व्रत तक यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। आज छोटी -छोटी कन्याओं का पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। पूजा समिति के आयोजक पूर्व वार्ड पार्षद व भाजपा नेता अशोक चौधरी उर्फ बिल्टू चौधरी समेत डॉ॰ गौतम कुमार ,धर्मेंद्र कुमार भारती ,अजय चौधरी ,सूरज पासवान आदि लोगों ने इस आयोजन में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर महिलाओं ने भी बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया ,जिसमें कन्याओं को फलों और खीर -पुरी का भोग लगाया गया।


कन्या पूजन का बड़ा हीं महत्व : पूजा में कन्या पूजन करने से माता रानी प्रसन्न होती है। सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देती है। इसके साथ ही कन्या पूजन करने से कुंडली में नौ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।कन्या पूजन करने से माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मान्यता है कि बिना कन्या पूजन के पुजनोत्सव का पूरा फल नहीं मिलता है। कन्या पूजन करने से परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है और सभी सदस्यों की तरक्की होती है। 02 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्या की पूजा करने से व्यक्ति को अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है। जैसे कुमारी की पूजा करने से आयु और बल की वृद्धि होती है।

ब्यूरो रिपोर्ट सुनील कुमार