आरा (भोजपुर)।

बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार तरारी विधानसभा के उपचुनाव में आज सहार प्रखंड पहुँचे। यहां उन्होंने एकवारी, अनुआ, गुलजारपुर, छोटकी खड़ाव,अठपा सहित कई गाँवो में राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान चलाया एवं सभा को सम्बोधित किया। सहार पहुंचने पर राजग नेताओ ने प्रेम कुमार का जोरदार स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान प्रेम कुमार ने कहा कि यहां के विधायक जब सुनील पांडेय थे तो यहां के विकास की चर्चा पूरे राज्य में होती थी लेकिन आज इस क्षेत्र की चर्चा दूसरे रूप में होती है। सुनील पांडेय ने जितना इस क्षेत्र का  विकास किए, उतना आजादी के बाद किसी नेता ने नही किया था। यह क्षेत्र नरसंहार के लिए पहले जाना जाता था लेकिन सुनील पांडेय जी के कार्यकाल में विकास के लिए जाना जाता था। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए 5 साल जितना काम किया उतना 9 साल में लोग बर्बाद कर दिए। आज सड़के टूटी है, क्षेत्र में शांति ब्यवस्था भंग हो गई। विपक्ष के लोग बस हंगामा करना, गरीबो को ठगने का काम करते है। वही राजग गठबंधन के लोग क्षेत्र के विकास,अमन चैन, शांति के लिए काम करते है। राजग सरकार के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हुआ है। सभी के लिए कल्याणकारी योजना चल रही। मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड , जीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे कई योजना पर सरकार काम कर रही है।बिहार सरकार ने रोजगार में रिकॉर्ड स्थापित किया। हम आप सबसे आग्रह करने आए है कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को भारी बहुमत से जिताए।वही पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने हसनबजार,अमई, मझियाव, सहेजनी सहित कई गाँवो का दौरा कर जनसम्पर्क अभियान चलाया। इन्होंने लोगो से मिलते हुए कहा कि आप सब ने जब भी हमको मौका दिया हमने क्षेत्र में अमन चैन शांति व्यवस्था कायम किया, भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रयास किया। हमारे कार्यकाल में कभी दंगे नही हुए। हर गाँव मे योजना का लाभ दिलवाया। आज 9 साल के स्थिति से भी आप सब अवगत है। क्षेत्र में विकास की स्थिति बदहाल हो गई। सड़के टूट गई। दंगे भी हुए। ब्यवसाय करने वाले लोगो को परेशान भी किया गया। इसलिए मैं आग्रह करने आया हूँ कि 13 नवम्बर को कमल निशान के सामने बटन दबाकर आपके अपने बेटे विशाल प्रशांत को मत देकर विजयी बनाएं।


रिपोर्ट: देवाशीष
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी