आरा(भोजपुर)।

राजद और वामपंथियों ने जिस प्रकार राजद के शासनकाल में बिहार में भ्रष्टाचार,अशांति,लूट,डर का माहौल कायम किया था उससे बिहार के लोग में खौफ था। उसको याद कर लोग आज भी सिहर उठते हैं। लेकिन जब से बिहार में राजग की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी , बिहार में न्याय के साथ सभी वर्गों का विकास हुआ। बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ। लोग बिना किसी भय के एक स्थान से दूसरे स्थान पर किसी भी समय आने जाने लगे। बिहार में काम करने का माहौल बना। तरारी में जिस समय विधायक सुनील पांडेय जी थे उस समय तरारी का  जितना विकास हुआ वह आजादी के बाद उतना कभी नही हुआ था। और फिर एकबार जब तरारी की कमान दूसरे लोगो के हाथ मे गई स्थिति बदहाल हो गई। इसलिए इस बार सोच समझकर बिना किसी के बहकावे में आए , भाजपा के युवा प्रत्यासी  विशाल प्रशांत को भारी मतों के साथ सदन में भेजिए ताकि फिर तरारी चकाचक हो। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी, शम्भू प्रसाद सोनी, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, बमबम तिवारी, उदय सिंह, मंतोष तिवारी, विद्यासागर पांडेय, केशव पांडेय, राजेश पांडेय, शिव नारायण राम, हरेंद्र चन्द्रवँशी,धन जी बैठा, सुधीर सिंह, निर्मल राय, बृज बिहारी पांडेय समेत कई थे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी