ठहराव से लेकर समारोह तक, सगुना मोड़ पर खुला होटल द रमिला हाइट्स

दानापुर। परिवार के साथ सुकून भरा ठहराव हो, दोस्तों के साथ अच्छा खानपान या किसी खास मौके पर भव्य समारोह का आयोजन, इन सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दानापुर के सगुना मोड़ स्थित सगुना-खगौल रोड पर होटल द रमिला हाइट्स की शुरुआत की गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस होटल में अतिथियों को ठहरने, खानपान और आयोजनों के लिए एक ही परिसर में कई विकल्प मिलेंगे।

होटल का उद्घाटन सीएमडी शिवनंदन प्रसाद, मैनेजिंग डायरेक्टर रणधीर कुमार रंजन और जनरल मैनेजर शिवम कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। होटल में 42 आधुनिक कमरे, चार बैंक्वेट हॉल और एक बोर्ड रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा रसा मल्टीक्यूजीन रेस्टोरेंट, फिटनेस सेंटर तथा रूफटॉप रेस्टोरेंट एवं कैफे भी आकर्षण का हिस्सा हैं।

प्रबंधन के अनुसार, होटल को व्यावसायिक बैठकों, पारिवारिक समारोहों, सामाजिक आयोजनों और पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। सीएमडी शिवनंदन प्रसाद ने कहा कि अतिथियों को बेहतर आतिथ्य और आरामदायक ठहराव उपलब्ध कराना होटल की प्राथमिकता है। वहीं, प्रबंधन ने खानपान की गुणवत्ता और विविधता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

ब्यूरो रिपोर्ट