पटना। पत्रकारिता के दायित्वों के निर्वहन के बीच पत्रकारों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दिनारा विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने पहल की है। उन्होंने बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय को वाटर कूलर भेंट किया, जिससे यहां आने वाले पत्रकारों और आगंतुकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
मंगलवार को यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष आकाश कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

ब्यूरो रिपोर्ट