बिहटा। रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सिम्मी कुमारी ने बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी मनोनयन पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश का विधान परिषद में मनोनयन रालोमो के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। इससे एनडीए घटक दल और मजबूत होगा तथा बिहार के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

सिम्मी कुमारी ने रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन में धैर्य और कार्यकर्ताओं के सम्मान को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उचित निर्णय लिया जाता है और यही रालोमो की कार्यशैली की विशेषता है। दीपक प्रकाश के मनोनयन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और लगातार बधाई दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि रालोमो अब गांवों तक अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है। सांसद उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा और मंत्री दीपक प्रकाश का मार्गदर्शन संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रहा है। सिम्मी कुमारी ने कहा कि हर वर्ग के लोग रालोमो से जुड़ रहे हैं। युवा मंत्री दीपक प्रकाश कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के साथ अपने विभाग में अनुभव का बेहतर उपयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के विकास को आगे बढ़ाने में भी वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट निशांत कुमार