
बिहटा। बिहटा थाना क्षेत्र के दोघरा गांव में एक महिला ने गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति पर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।
पीड़िता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब उसके पति घर पर नहीं थे और वह अपनी बेटी के साथ घर के समीप पशु बांधने गई थी। आरोप है कि गांव के किशोर सिंह ने उसे अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और गलत नीयत से छूने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की तथा किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने अपने पति को पूरी बात बतायी, जिसके बाद थाना में आवेदन दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची, लेकिन आरोपी घर से फरार मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पहले से भी विवादित रहा है और गांव की अन्य महिलाओं ने भी उसके खिलाफ आपत्ति जतायी है। हालांकि पुलिस फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट निशांत कुमार
