आरा (भोजपुर)। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना की ओर से राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में भव्य धार्मिक समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री, सांसद एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में भोजपुर जिले के जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट के बरिसवन, शाहपुर और बखोरापुर गांव से श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था शामिल हुआ। पांच बड़े बसों और कई लग्ज़री वाहनों से करीब आठ सौ भक्त इस धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे। बखोरापुर की महिला कीर्तन मंडली और पुरुष आरती मंडल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समागम में बिहार के 13,800 पंजीकृत मठ-मंदिरों के लगभग ढाई लाख साधु-संत और भक्तों की भीड़ बापू सभागार के अंदर और गांधी मैदान के चारों ओर उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार डॉ. लक्ष्मण तिवारी, मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, सह-संरक्षक रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष मंगल सिंह, प्रशासक जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, सिंह गोल्डन राय, बब्बन सिंह, बुटाई सिंह, तपित सिंह, अशोक सिंह सहित केशोपुर व अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

आने-जाने की व्यवस्था में अनुराग मिश्रा, रमाशंकर तिवारी और मनोहर (बिहटा) का विशेष योगदान रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन और विष्णुजी समेत अन्य पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट : अनिल कुमार त्रिपाठी