बिक्रम/पटना।

गुरुवार शाम – बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रत्याशी डॉ. अशोक गगन के नेतृत्व में वोट चोरी और लोकतंत्र पर खतरे के विरोध में भव्य मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस शहीद चौक से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी चौक तक पहुंचा, जहां जोरदार प्रदर्शन किया गया।

हाथों में जलती मशालें और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरी बंद करो”, “लोकतंत्र बचाओ”, “पहले लड़े थे गौरों से, अब लड़ेंगे चोरों से”, “देश की एक आवाज – वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारों से पूरा बाजार गूंजा दिया।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक गगन ने कहा – “1947 में कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, और 2025 में हम लोकतंत्र के चोरों के खिलाफ लड़ेंगे। वोट चोरी को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारे पास पुख्ता सबूत हैं, जिन पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए, लेकिन वह सवालों से भाग रहा है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र व व्यापक रूप दिया जाएगा।
मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी, महिला जिलाध्यक्ष डॉ. अजिता पाण्डेय, एआईसीसी कोऑर्डिनेटर विक्रम प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस प्रभारी शेख मिनहाज, ओबीसी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहिद आलम, कार्यकारी अध्यक्ष उदय चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष विकास मिश्रा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिक्रम रिपोर्ट अमित कुमार