आरा (भोजपुर)।
जनता दल यूनाइटेड भोजपुर एवं महानगर आरा की संयुक्त वर्चुअल बैठक जिला कृषि भवन सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, सरकार के मुख्य सचेतक संजय गांधी, प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, विधान पार्षद ललन सर्राफ और रविन्द्र सिंह, डॉ. अमरदीप, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मॉनिटरिंग सेल अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद विकल प्रमुख रूप से शामिल थे।

स्थानीय स्तर पर भोजपुर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, जिला संगठन प्रभारी राजकिशोर प्रसाद दांगी, आरा विधानसभा प्रभारी कमल नोपानी, बड़हरा विधानसभा प्रभारी सह नागरिक परिषद महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, विधान सभा प्रभारी विनोद राय, महानगर युवा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर जिले व महानगर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक के पश्चात नागरिक परिषद बिहार प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया गया। जदयू महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी