आरा(भोजपुर)।
जनता दल यूनाइटेड महानगर आरा की  बैठक जेपी चौधरी कम्प्लेक्स बाइपास रोड स्थित जदयू महानगर कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महा नगर जय प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जदयू बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष  वैद्यनाथ प्रसाद विकल,जिला संगठन प्रभारी  राज किशोर प्रसाद दांगी,आरा विधान सभा प्रभारी  कमल नोपानी  रहे। विशेष अतिथि भोजपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष  संजय सिंह, प्रदेश मुख्यालय जय प्रकाश यादव, ओम प्रकाश शर्मा,अरविंद उपाध्याय, रवि उज्जवल उपस्थित थे। महानगर जदयू जिला संगठन से सभी सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं संगठन पदाधिकारी गण में सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,कमलेश राय, ब्रजेश राय,  देवी दयाल राम,शैलेन्द्रनाथ,राजेश प्रसाद मनजीत पासवान, रामनरेश मेहता, सर्वानंद सिंह, युवा नगर अध्यक्ष विशाल पाण्डेय,देव शर्मा,प्रेमा कुशवाहा,मनोजा देवी,राधा देवी, रिमा देवी,प्रभा देवी, विजय प्रकाश पटेल,लाल बाबू सिंह,श्याम कुमार सिंह,जय कुमार शर्मा, राधे श्याम यादव आदि सैकड़ों नेता उपस्थित रहे। बिहार प्रदेश में सबसे पहले जदयू महानगर, आरा द्वारा बुथ स्तर पर 10 -10 समर्पित सदस्यों की एक कमिटी का गठन किया गया। कमिटी का विपत्र  उपस्थित प्रदेश नेतृत्व को समर्पित किया गया।इस उपलक्ष्य में सभी सेक्टर अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष एवं संगठन पदाधिकारीगण को सम्मानित किया गया। उपस्थित साथियों द्वारा एक स्वर में आरा विधान सभा से जदयू प्रत्याशी के लिए मांग की गई साथ ही निरंतर अभियान चलाकर जनता के बीच सरकार की उपलब्धि बताने एवं कार्य रूप दिलाने का निर्णय लिया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी