
फुलवारी शरीफ।
कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर, पुलिस कॉलोनी, अनिसाबाद में 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं को उनके अद्वितीय योगदान के लिए ‘कुमुदिनी नारी शक्ति अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र और उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की संस्थापक उषा कुमारी ने की, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
उषा कुमारी ने कहा, “महिला सशक्तिकरण केवल एक शब्द नहीं, बल्कि समाज की प्रगति के लिए एक आवश्यकता है। इस दिन हम उन सभी महिलाओं को सम्मानित करते हैं, जो शिक्षा और समाज के विकास में अपना योगदान दे रही हैं।”
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं की भूमिका को सराहा।
ब्यूरो रिपोर्ट अजीत यादव