
19 से 21 फरवरी तक नालंदा, नवादा और पटना में मुलाकात
पटना।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस चरण की शुरुआत 19 फरवरी 2025 को नालंदा से होगी। इसके बाद 20 फरवरी को नवादा और 21 फरवरी को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके लिए प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के हस्ताक्षर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पार्टी के राज्य कार्यालय द्वारा भी सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
तेजस्वी यादव ने यह संवाद कार्यक्रम 10 सितंबर 2024 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मभूमि समस्तीपुर से शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी जिलों, महानगरों और संगठन जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। इस यात्रा का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझना था।
इस यात्रा का समापन 21 फरवरी 2025 को पटना में होगा, जहां तेजस्वी यादव अंतिम चरण के संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट अजीत यादव