DGP समीक्षा बैठक में पहुंचे आरा

आरा (भोजपुर)।
बिहार के डीजीपी आलोक राज समीक्षा बैठक के लिए आरा पहुंचे। एसपी एवं डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों के लगभग डेढ़ घंटे तक चली समीक्षा बैठक में उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध पर नियंत्रण हर हाल में होना चाहिए। इसके लिए अपराधियों की गिरफ्तारी एवं सजा देने व दिलाने पर जोर दिया साथ ही  अपराधियों के प्रति हर हाल में सख्त एवं पीड़ितों के प्रति संवेदनशील होकर सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करना एवं न्याय दिलाने में मदद करना चाहिए। पेशेवर अपराधियों की  पहचान एवं गिरफ्तारी पर बल दिया।

डीजीपी बनने के बाद पहली बार आरा पहुंचे आलोक राज को शाहाबाद डीईजी नवीन चंद झा एवं एसपी राज ने पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अपराध की रोक थाम के लिए प्रतिदिन दिन और रात में गश्ती को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए है। एसपी की प्राथमिकता होनी चाहिए कि ससमय कांडों का उद्भेदन और उसका निष्पादन हो। पेशेवर अपराधियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए ड्राइव चलाने पर जोर दिए। थाने में जाने वाले पीड़ितों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ अच्छा  व्यवहार करने और पीड़ितों की नहीं रहता फरियाद पर न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  पुलिस विभाग में दंड और पुरस्कार का प्रावधान है। अच्छा प्रदर्शन  करने वाले अफसर पुरस्कृत होंगे। कर्तव्य के प्रति लापरवाह अफसर दंडित होंगे। उन्होंने भूमि विवाद पर बढ़ते अपराध के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि जिलों में प्रत्येक शनिवार को जमीन संबंधी निष्पादन को लेकर शिविर लगाया जाता है। इसका संचालन बेहतर तरीके से हो, इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।


रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी