आरा (भोजपुर)।

भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र भोजपुर द्वारा तीन दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा मे  कबड्डी, एथलेटिक्स खेल का आयोजन किया गया  समापन समारोह के अवसर पर जिला प्रभारी, नेहरु युवा केन्द्र महोदया के द्वारा खिलाडियों के बिच पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त कब्बडी प्रतियोगिता में चर्च मैदान आरा विजेता तथा प्रगति क्लब मटुकपूर के द्वारा  उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। उप विजेता टीम के सदस्य इस प्रकार है।सिमरन कुमारी नंदनी कुमारी रागिनी कुमारी पूजा कुमारी गुड़िया कुमारी रानी कुमारी बबीता कुमारी रही निधी कुमारी, रिया प्रताप, निशु कुमारी, गीता कुमारी ,गुड़िया कुमारी-2  क्लब के संस्थापक सह प्रशिक्षक उमेश तिवारी रहे। इस आशय की जानकारी क्लब के सचिव रविकांत तिवारी ने दी।

ब्यूरो रिपोर्ट अनील त्रिपाठी