आरा (भोजपुर)।
भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ.आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में कोइलवर प्रखंड के बहियारा गांव स्थित आवास पर मकर संक्रांति सह नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद राम कृपाल यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के संगठन मंत्री बिहार झारखण्ड नागेंद्र पाण्डेय, हरेंद्र कुमार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक रामनवमी जी, राजेश सिंह, बक्सर के विधायक मुन्ना तिवारी, डुमराव महाराज चंद्र विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह समेत देश और प्रदेश के दिग्गज राजनेता शामिल हुए।इसके साथ ही शाहाबाद जनपद के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख, जिला पार्षद,नगर निगम,नगर परिषद, नगर पंचायत के मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं त्रिस्तरीय पंचायत के जन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। मकर संक्रांति सह नव वर्ष मिलन समारोह में आए अतिथियों का पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.आर के सिन्हा एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आगत अतिथियों के लिए चूड़ा,दही, तिलकुट पूड़ी, सब्जीमिठाई और अन्य कई तरह केसुरुचि पूर्ण प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई थी। समारोह में आए अतिथियों ने सुरुचि पूर्ण भोज का आनंद उठाया।इस दौरान भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ.आर. के. सिन्हा ने कहा कि देश और प्रदेश में शांति एवं सद्भाव का माहौल बना रहे और बिहार और देश भी समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयाँ तय करें।भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए मकर संक्रांति सह नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान भी है और नए साल के आगमन का आगाज भी है। साल के इस पहले त्यौहार से हमें देश और प्रदेश के रचनात्मक विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा मिलती है।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास का नया अध्याय तय कर रहा है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुरेन्द्र सागर ने बताया कि मकर संक्रांति सह नव वर्ष मिलन समारोह के दौरान डॉ. आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा के पैतृक आवास के परिसर में बने भव्य मंच से दर्जनों कलाकारों ने भी अपने गीतों का जलवा बिखेरा।उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार, गायक, अभिनेता पवन सिंह भी इस समारोह में पहुंचे और समारोह में चार चाँद लगाया। समारोह के दौरान सुरुचिपूर्ण भोज, मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम से बहियारा गांव का नजारा पूरी तरह बदला बदला नजर आ रहा था।गांव में मुख्य सड़क पर कई जगह आकर्षक तोरण द्वार बनाया गया था। पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुरेन्द्र सागर ने बताया कि समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, मिथिलेश कुशवाहा, जिला पार्षद परिधि गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद शीला गुप्ता,पूनम कुशवाहा, बक्सर के जिला पार्षद बंटी शाही, जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार उपाध्याय, अटल सेना के संस्थापक हरि जी तिवारी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभू जैन, गंगहर मुखिया संजय सिंह,अटल सेना के हरीजी तिवारी, संगत पंगत जन जागरण रथ यात्रा टीम बनारस के रत्नेश श्रीवास्तव, समेत भारी संख्या में मुखिया जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं विद्वान शामिल थे।

रिपोर्ट: देवाशीष
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी