
बड़हरा (भोजपुर)।
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूर्वजों के द्वारा चली आ रही परंपरा के तहत बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर गांव में स्वर्गीय बाबू गया सिंह सेवा संस्थान के तत्वाधान में विजय बहादुर सिंह के पुत्र द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। ठंड के मौसम में बचने के लिए कंबल मिलनेवालो के बीच खुशी थी। कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह, आरा नगर निगम के पूर्व पार्षद और संचालन छोटू परमार के द्वारा किया गया। इस मौके पर दिलीप सिंह, अतुल राज, आर्यन राज, पुनपुन सिंह, सोना सिंह, संजीत कुमार सहित लोगों उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी