धमदाहा/पुर्णिया।
बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड नंबर 9 सहित आसपास के कई वार्ड में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वार्ड नंबर 11 की पार्षद ननकी कुमारी, समाजसेवी मुन्नी देवी एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह ने वार्ड नंबर 11 के अलावा धमदाहा बाजार, नेहरू चौक, धमदाहा हाट, फूल टोल, ठाकुरबारी टोला अस्पताल सड़क सहित आसपास के इलाके में पांच सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया है। इस संबंध में पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी  गरीब तपके के जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर कंबल का वितरण किया गया है। इसके अलावा धमदाहा ठाकुरबारी टोल स्थित उनके घर आने वाले जरूरतमंदों को भी कंबल दिया गया है। कंबल वितरण से पूर्व जरूरतमंदों की सूची तैयार गया था। सूची के आलोक में सभी को घर-घर जाकर कंबल दिया गया है ताकि ठंड के कारण लोगों को रहने में परेशानी नहीं हो तो ठंड के कारण लोगों की रात खराब नहीं हो। इसके अलावा उन्होंने अनुमंडल मुख्यालय सहित नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव जलवाने के लिए भी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत से बात किया गया है। कंबल वितरण के दौरान उनके सहयोग में शंभू शर्मा, मुकुंद कुमार सिंह, रूपेश राय, वरुण कुमार सेन, रवि कुमार राय, बिंदेश्वरी राय आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार