आरा (भोजपुर)।

श्री जियर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ सलेमपुर में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से श्री तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया गया तुलसी विवाह में हिस्सा लेने हेतु काफी दूर-दूर से महिला तथा पुरुष हजारों की संख्या में जुटे हुए थे।सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए हजारों की संख्या में महिला तथा पुरुष लंबी-लंबी कतार लगाकर परिक्रमा कर रहे थे। एक तरफ भंडारे का आयोजन चल रहा था।सैकड़ो की संख्या में सलेमपुर गांव के कार्यकर्ता तथा आसपास गांव के लोग लोगों की सेवा में लगे हुए थे। काशी मथुरा बनारस आदि जगहों से आए विद्वान गणों द्वारा तुलसी विवाह बड़े ही विधि विधान के साथ कराया गया।

पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया हैं। मांगलिक गीत गाकर भाव विभोर कर दिया गया। मंच पर सैकड़ो की संख्या में साधु संत विराजमान थे।एक ओर श्री जियर स्वामी जी महाराज के दर्शन करने हेतु काफी संख्या में भीड़ लगी हुई थी। बिहार झारखंड आदि कई जगह से लोग स्वामी जी का दर्शन करने हेतु जुटे हुए थे। स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि जिसका बड़ा सौभाग्य होता है वह तुलसी विवाह जैसे महा महोत्सव में हिस्सा ले पाता है भगवान शालिग्राम तथा माता तुलसी के विवाह उत्सव में हिस्सा लेने का बहुत ही बड़ा पुण्य होता है।

उन पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।शाम को भजन संध्या में काफी संख्या में कलाकारों ने हिस्सा लिया। रात भर लोग भक्ति गीतों पर झूमते रहे। बीते रात तक भंडारा का कार्यक्रम चला रहा।13 तारीख को यज्ञ की पूर्णाहुति होगा तथा करजा में श्री जियर स्वामी जी महाराज के उपस्थिति में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया है। मीडिया पर मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि 13 तारीख को भव्य रूप से सलेमपुर गांव में भंडारे का आयोजन किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी