
सलेमपुर (भोजपुर)।
श्री जियर स्वामी जी महाराज के सानिध्य हो रहे ज्ञान यज्ञ सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी सलेमपुर गांव में अंतिम चरण में है। व्यापक स्तर पर यज्ञ समिति की तरफ से तैयारी की जा रही है।काम लगभग पूरा हो चुका है। सलेमपुर गांव सहित आसपास के गांव में काफी उत्साह है बाहर रहने वाले लोग भी स्वामी जी के यज्ञ को लेकर छुट्टी लेकर घर पर आ गए हैं। सभी लोग काफी उत्साहित हैं मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने कहा कि 7 नवंबर को स्वामी जी महाराज सलेमपुर गांव पहुंचेंगे। लेकिन 5 नवंबर से ही प्रवचन का कार्यक्रम अन्य प्रवचन कर्ताओं द्वारा शुरू हो गया।भव्य रूप से यज्ञ मंडप बनाकर तैयार हो चुका है।भंडारे के लिए तथा लोगों के प्रवचन सुनने तथा रहने ठहरने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है। सैकड़ो बीघा में साफ सफाई कर रहने खाने की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से अच्छी खासी व्यवस्था की गई है। गंगा नदी में एनडीआरएफ की भी टीम तैनात रहेगी तथा अग्नि समन का भी टीम तत्पर रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सालिक दुबे, वशिष्ठ नारायण पांडेय, हीरानंद दुबे, वीरेंद्र दुबे, सत्येंद्र दुबे, टाना मिश्र, विनय मिश्रा, तेज नारायण दुबे आदि लोग उत्साह से लगे हुए हैं। पूरे कार्यक्रम का देखरेख अयोध्या नाथ स्वामी जी महाराज तथा श्याम सुंदर दुबे जी महाराज के देखरेख में हो रहा है। 12 नवंबर को भव्य रूप से तुलसी विवाह का आयोजन किया गया है तथा 12 नवंबर को ही रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें काफी संख्या में कलाकार हिस्सा लेंगे। आगामी 13 को पूर्णाहुति है। इस दिन विशाल भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है। सलेमपुर गांव में हो रहे श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आज से प्रवचन का कार्यक्रम शुरू हो गया।आज का प्रवचन बड़ी मठिया आरा के महंत श्री अयोध्या नाथ दास ने प्रवचन करते हुए कहा कि संसार में मात्र एक ही धर्म है और वह है सनातन धर्म ।सदियों से जब से सृष्टि की रचना हुई है तब से एकमात्र धर्म है सनातन धर्म जब जब धरती पर पाप बढ़ता है तो भगवान अवतार लेकर उसका सर्वनाश करते हैं। अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।राम अवतार में रावण जैसे आताताई का वध करके रामराज उन्होंने स्थापित किया तथा द्वापर में कंस के अत्याचार को समाप्त कर कृष्ण भगवान ने अपने भक्तों की रक्षा किया। वेदों में कहा गया है की कृष्ण का भजन करने वाला कभी संसार में दुखी नहीं रहता। श्री कृष्ण की आराधना देवता लोग भी करते रहते हैं।उनके बाल रूप का स्मरण करने से बड़ी से बड़ी परेशानियों का समाधान हो जाता है। मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि यज्ञ समिति के अध्यक्ष सालिक दुबे एवं बीरेन्द्र दुबे उर्फ राजेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में सेवक दल नवयुवक संघ सलेमपुर के संकेत दुबे, मनोज दुबे,
सुभाष दुबे, अंकित दुबे, अनिकेत दुबे (गोलू), नारायण दुबे जय शंकर दुबे, हरिशंकर दुबे, सोनू दुबे,निशांत दुबे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।बाहर से आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने और रहने की उत्तम व्यवस्था की गई है। स्वामी जी महाराज का आगमन 7 तारीख को होगा और पूर्णाहुति 13 तारीख को है। प्रतिदिन भंडारे का आयोजन हो रहा है। काफी संख्या में लोग प्रसाद ले रहे हैं।
ब्यूरो भोजपुर: अनिल कुमार त्रिपाठी

