आरा (भोजपुर)।
श्रीराम लला  के भव्य मंदिर निर्माण के पश्चात अयोध्या में  विराजमान राम लला के दर्शन  करने भाजपा महिला मोर्चा  भोजपुर के 14 सदस्यीय टीम आरा जंक्शन के प्लेटफॉट से गाड़ी संख्या13237अप पटना कोटा एक्सप्रेस से रवाना हुई। टीम को संदेश विधान  सभा क्षेत्र के भाजपा नेता राम दिनेश यादव ने महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र देकर रवाना किया गया। अयोध्या जाने वाली टीम में उपाध्यक्ष  डा. कांति सिंह, अनिता मिश्रा, शकुंतला सिंह, सविता सिंह उपाध्यक्ष सह सरपंच खनगांव पंचायत, सुरभि सिंह एवं आरती सिंह जिलामंत्री,सुगंधा मीडिया प्रभारी, शिवानी राय,चंदा देवी, कुणाल सिंह पीला रंग का अंग वस्त्र पहने जय श्रीराम के नाम लेकर ट्रेन से रवाना हो गई।राम दिनेश यादव ने कहा कि महिलाओं का और जत्था अयोध्या रवाना होगा। इस पर अंगवस्त्र धारण कर रवाना किया गया। इस दौरान उमाकांत तिवारी उर्फ उधारी बाबा (रामासांढ, संदेश )भी उपस्थित थे।


रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो अनिल कुमार त्रिपाठी