
आरा (भोजपुर)।
जनता दल यूनाइटेड महानगर आरा का जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में बाइपास रोड, जेपी चौधरी कम्प्लेक्स स्थित जदयू महानगर कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महानगर जयप्रकाश ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवन आदर्श पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वे सादा जीवन उच्च विचार के परिचायक थे। हमें अपनी जीवन में उनकी जीवन शैली का अनुकरण करना चाहिए।इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष महानगर, बृजकिशोर चौधरी,रिमा देवी महासचिव प्रेमा देवी कुशवाहा, राधा सिंह सेक्टर अध्यक्ष मनजीत पासवान, राजेश प्रसाद, उर्मिला देवी, देवी दयाल राम, कृष्णा राम, वार्ड अध्यक्ष कमलेश राय,सोनू शर्मा, उपस्थित सक्रिय सदस्य श्याम कुमार सिंह, देवी, सुशील कुमार, कन्हैया राम, जीतेंद्र चन्द्रवंशी, प्रशांत कुमार, उपस्थित थे।वहीं जनता दल यूनाइटेड भोजपुर द्वारा लोकनायक सामुदायिक भवन आरा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं संचालन जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा के जिलाध्यक्ष भोला शंकर पाल के द्वारा की गई।कार्यक्रम की शुरुआत जननायक के तस्वीर पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई।

इसके बाद जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर द्वारा भारत रत्न जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर संगठन प्रभारी पप्पू चौबे, कार्यालय प्रभारी सह प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, अभियान प्रभारी भीम सिंह पटेल, जियाउल वारसी, संजय चौधरी, अवधेश कुमार, प्रीतम कुशवाहा, रामधनी भारती, वंश लायक शर्मा,शिवशंकर राम, हीरा लाल गुप्ता, दुर्गा पटेल,संजय चौधरी, अरमान खान, लालमुनि राम, उदय पटेल सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी