
आरा (भोजपुर)।
जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण हेतु तरारी अंचल क्षेत्र में 250 एकड़ चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर आवागमन सुविधा हेतु अनुमंडल पदाधिकारी,पीरो को सोन नहर विभाग से समन्वय स्थापित कर नहर पर स्थित पथ को चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, पीरो, अंचलाधिकारी, तरारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी