
आरा (भोजपुर)।
भोजपुर पुलिस ने भोजपुर, रोहतास,औरंगाबाद कैमूर, एवं जहानाबाद जिलों में कई संगीन कांडों के अंजाम देनेवाला हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान को गिरफ्तार करने में सफल रही। भोजपुर पुलिस को 19 साल बाद एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 19 साल पहले तरारी थानाध्यक्ष राज किशोर शाह की 2005 में हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान ने निर्मम हत्या कर दी थी। थानेदार की हत्या के बाद वह आंख में धूल झोंककर फरार चल रहा था। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की स्पेशल टीम ने उसे धर दबोचा। भोजपुर के तरारी थानेदार की हत्या 19 साल पहले हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान ने की थी। आईईडी बम से पुल गिराने सहित कई नक्सली वारदात को बेखौफ अंजाम देता आ रहा था। कई बड़े मामला भी दर्ज है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान अपने गांव जसीडीह आया हुआ है। इस सूचना के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने पीरो एसडीओपी के के सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की और हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान को उसके पैतृक गांव जसीडीह से से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली के ऊपर कई नक्सली मामले दर्ज है।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी