
बिहटा। किशुनपुर स्थित बिहटा पब्लिक स्कूल के सीबीएसई दशम वर्ग के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। साहिल कुमार ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि माधव सिंह 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा मंतासा प्रवीण (85.4%), प्राची (85%), राघव सिंह (84%) और प्रिंस कुमार (82%) ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। खास बात यह रही कि कुल 95 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रसिद्ध गायक रामाशंकर व्यास अपने भतीजों माधव और राघव की सफलता पर बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ. उदय कुमार सिंह ने छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह जीवन मूल्यों और संस्कारों का आधार है। शिक्षा लाभ के लिए हो, लोभ के लिए नहीं—इसी सोच के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है।”

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. सोनी सिंह, यशोदा सिंह, करिश्मा कुमारी, हिमांशु सर, सदानंद सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्यूरो रिपोर्ट
