फुलवारी शरीफ। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के पुत्र ई. निशांत कुमार के जनता दल (यू) में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। सामाजिक संगठनों और युवाओं के बीच इसे नई पीढ़ी के नेतृत्व के उभार के रूप में देखा जा रहा है।
ग्रेटर पटना फाउंडेशन के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता नागेश्वर सिंह स्वराज ने निशांत कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनका सक्रिय राजनीति में आना राज्य की राजनीति में नई ऊर्जा और नई सोच लेकर आया है। उन्होंने कहा कि आज बिहार की युवा पीढ़ी सकारात्मक बदलाव और मजबूत नेतृत्व की उम्मीद कर रही है, ऐसे समय में निशांत कुमार का सार्वजनिक जीवन में आना युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगा।
स्वराज ने विश्वास जताया कि निशांत कुमार अपने पिता Nitish Kumar के सुशासन और विकास के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में नई पीढ़ी की भागीदारी समय की मांग है और इससे राज्य को नई दिशा मिलेगी।

अजीत कुमार की रिपोर्ट