
आरा (भोजपुर)।
बिहार राज्य खेल विभाग, खेल प्राधिकरण पटना के अंतर्गत जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा राज्यस्तरीय वॉलीबॉल बालिका प्रतियोगिता 2024, भोजपुर में आयोजित 15 से 20 अक्टूबर 2024 आरा में किया जा रहा है। जिसमें भोजपुर जिले के दो राष्ट्रीय निर्णायक दीपक कुमार सिंह एवं रितेश कुमार सिंह को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है। इससे जिले में वॉलीबॉल खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। दीपक कुमार सिंह की गिनती बिहार के वॉलीबॉल निर्णायक के रूप में काफी तेज एवं तर्रार जाने जाते हैं। दीपक कुमार सिंह को राज्य खेल विभाग ने इनकी प्रतिनियुक्ति जिले के विभिन्न खेलों में करती आ रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी