आरा (भोजपुर)।

भोजपुर में दो दिन पहले दशहरा घूमने निकले दो दोमवार को दोनों के शव आहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की बाइक आरा से बरामद कर ली। एसी इलाके में दोनों की हत्या की गई है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के चवरिया गांव की है। मृतकों की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के बरतीयर गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान संतोष कुमार राय का बेटा रोशन कुमार के रूप में हुई है जो, वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोती झील के पास अपने मकान में रहता था। जबकि दूसरा मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव निवासी संतोष सिंह का पुत्र रजनीश कुमार है। रजनीश भी टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त दो दिन पहले घर से यह कहकर निकले थे कि मेला घूमने जा रहे हैं लेकिन वापस घर नहीं लौटे। दोनों के नहीं लौटने पर परिजन अनहोनी की आशंका से सहमें हुए थे और संभावित जगहो पर दोनों को तलाश कर रहे थी। इसी बीच सोमवार को चवरिया गांव स्थित आहर के पानी में लोगों ने दोनों के शव को देखकर और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उधर, घटना की सूचना मिलते हैं। नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं एफएसएल की टीम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी